आदित्य इंडस्ट्री में दर्दनाक हादसा, 22 वर्षीय कामगार की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में दर्दनाक हादसे में एक कामगार की मौत हो गई है। घटना आदित्य इंडस्ट्री में उस समय पेश आई, जब सरिये का बंडल 22 वर्षीय प्रवासी युवक पर आ गिरा और उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान भरत कुमार निवासी नेपाल के महोत्तरी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार भरत कुमार कालाअंब स्थित सरिया बनाने वाले उद्योग आदित्य इंडस्ट्री में कार्यरत था।

हादसे के दौरान भरत कुमार उद्योग में ही काम कर रहा था। सुबह के समय अचानक ओवरहेड क्रेन की स्लिंग वायर टूट गई। इससे क्रेन की हुक में लटका लोहे के सरिये का बंडल भरत के ऊपर आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद कालाअंब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। इसके बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...