आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, देखते ही देखते हजारों की संपत्ति राख

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला हमीरपुर के स्वाहल गांव में शनिवार सुबह एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। अचानक पशुशाला की ऊपरी मंजिल से उठी आग की लपटों ने हजारों रुपए की संपत्ति जलाकर राख कर दी। जैसे ही ऊपरी मंजिल से धुआं उठने लगा, वैसे ही क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए।

हालांकि पशुशाला की ऊपरी मंजिल में घास व तूड़ी होने के चलते आग को नियंत्रित करना इतना आसान नहीं था। देखते ही देखते आग ने जहां ऊपरी मंजिल में रखी घास को राख में तबदील कर दिया, वहीं इमारती लकड़ी भी आग की भेंट चढ़ी है। आग का विकराल रूप देखते हुए लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया।

मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में संबंधित परिवार को करीब 80 हजार का नुकसान पहुंचा, जबकि दमकल विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लाख की संपत्ति राख होने से बचा ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...