आउटसोर्स कर्मी की हत्या मामले में स्वजन,ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने घेरा पुलिस थाना

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जोगेंद्रनगर में दिनेश की हत्या मामले में स्वजन ने ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ पुलिस थाने में पहुंच कर नामजद कुछ अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। दिनेश के पिता रमेश चंद ने हत्या की वारदात में शामिल कुछ अन्य युवकों की भी संलिप्तता पर पुलिस थाना प्रभारी से करीब एक घंटे तक बातचीत की।

इस दौरान तीन कैब चालकों के भी बयान दर्ज किए हैं। स्वजन और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कैब चालकों को भी हत्याकांड में शामिल युवकों ने डराया धमकाया था। इस दौरान कुछ गाड़ियों के टायरों की हवा भी निकाल दी गई थी। लिहाजा कैब चालकों की शिनाख्त पर अन्य आरोपितों को भी पुलिस सलाखों के पीछे धकेला जाए।

वीरवार दोपहर बाद दिनेश के पिता रमेश चंद के साथ करीब 30 से 40 लोगों ने पुलिस थाना के बाहर डेरा जमाए रखा। हालांकि स्वजन और ग्रामीणों ने पुलिस थाने में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात को रख पुलिस की अब तक की जांच पर संतुष्टि जताते हुए हत्या में शामिल कुछ अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

आउटसोर्स कर्मी की हत्या मामले में पुलिस ने छह गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें तीन युवक प्रत्यक्षदर्शी बताए जा रहे हैं जिनके साथ भी मारपीट हुई है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस पूरी संजीदगी से काम कर रही है। चार आरोपितों को पुलिस रिमांड में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अन्य आरोपितों को भी सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।

शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक मंडी के बोल

जोगेंद्रनगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएसपी स्तर के अधिकारी भी मामले की जांच में शामिल हैं। हत्या के मामले में शामिल हर आरोपित के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...