आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि 31 मार्च 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शाहपुर में लघु रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस लघु रोज़गार मेले में मैसर्ज हीरो मोटर कंपनी लुधियाना द्वारा महिला एवं पुरूष के 55 पद भरे जायंेंगे, चयनित उम्मीदवार को 18 हजार 500 से 22 हजार 500 रुपये प्रतिमाह के वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा प्रदान की जायेगी।

इसके अतिरिक्त मैसर्ज वीएमटी स्पिनिंग मिल्स बद्दी द्वारा महिला एवं पुरुष के 100 पद हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा और चयनित उम्मीदवार को 12 हजार 750 से 14 हजार 602 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मैसर्ज एमआईएएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा भी केवल पुरुष उम्मीदवारों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 17 हजार 500 से 23 हजार 500 रुपये वेतन के साथ कैंटीन और यातायात सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 31 मार्च को आईटीआई शाहपुर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...