आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी बैंकिंग नियमों एवं साइबर सिक्योरिटी की जानकारी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 17 नवंबर – अनिल कपलेश

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सघन जागरुकता अभियान के तहत जिला अग्रणी बैंक कार्यालय हमीरपुर ने वीरवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी अजय कुमार कतना ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को डिजिटल वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न नियमों, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित संस्थाओं के विरुद्ध शिकायतों के निवारण के लिए एकल सुविधा, साइबर सिक्योरिटी और ग्राहकों के अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने जागरुकता कार्यक्रम के लिए जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रशिक्षक और स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...

किराए के कमरे में मृत मिला स्कूल का कर्मचारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

हिमखबर डेस्क  झंडूता उपमंडल के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने किराए...

हिमाचल के किसानों की चमकेगी किस्मत! ITBP सीधे खरीदेगी ताजे फल और सब्जियां

हिमखबर डेस्क  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश के किसानों...

सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

अधिकतम आयु सीमा भी 45 वर्ष की, एससी-एसटी उम्मीदवारों...