आईजीएमसी के श्वास रोग विभाग में मृत मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के पुराने भवन स्थित पल्मोनरी विभाग में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर्मी मृत पाया गया है। आईजीएमसी के डी ब्लॉक स्थित पल्मोनरी विभाग में यह कर्मचारी (जसबीर)  काम करता था। अस्पताल में सुबह 9:30 से 4:00 तक मरीजों के पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट होते हैं।

इसके बाद विभाग बंद किया जाता है, क्योंकि विभाग को बंद करने की जिम्मेवारी इसी कर्मचारी की थी, लेकिन बताया जा रहा है कि कर्मचारी बीते कल घर नहीं गया और विभाग के कमरे में ही ठहर गया।

सुबह के वक्त जब विभाग के अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो देखा कि विभाग का कमरा खुला है। वही अंदर आने पर देखा कि हीटर चल रहा था और कर्मचारी मृत पड़ा है।

लिहाजा इसके बाद शव को यहां से ले जाकर शवगृह में रखा गया। वही उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...