आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी – अजय सूर्या

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त  पद भरे जाने हैं।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर वंदना शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं। उन्होंने बताया कि यह पद आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवांई, झीड़ी, झाखड़ तथा स्नेहड़ा में रिक्त हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित 16 दिसम्बर, 2024 तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवांई तथा झाखड़ के लिए 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बालीचौकी जबकि आंगनबाड़ी केंद्र स्नेहड़ा के लिए 20  दिसम्बर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बल्ह स्थित नेरचौक के कार्यालय में होंगे। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका को 5,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

वंदना शर्मा ने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-225540 में सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...