आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ये पद ग्राम पंचायत अरठी के आंगनबाड़ी केन्द्र अरठी, ग्राम पंचायत कलौहड़ के धंधरासी, ग्राम पंचायत खिलड़ा के मैहली, ग्राम पंचायत बोई के बोई, ग्राम पंचायत बैहली के जडीवन व सलाह, ग्राम पंचायत स्याजीकोठी के डडयाला, ग्राम पंचायत फगवास के सेरी, ग्राम पंचायत डुगराई के आंगनबाड़ी केन्द्र रड़ा-2, ग्राम पंचायत रोहाण्डा के आंगनबाड़ी केन्द्र फरूटु तथा ग्राम पंचायत जरल के आंगनबाड़ी केन्द्र कोलथी में भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 3 अक्टूबर, 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वे क्षेत्र से होना अनिवार्य है तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम बारहवीं पास निर्धारित की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2025 शाम 5:00 बजे तक है। इसके उपरांत सभी आवेदकों को अपने मूल दस्तावेजों सहित 3 अक्टूबर 2025 प्रातः 10:00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01907-266946 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...