आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

बाल विकास परियोजना बसंतपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरने हेतु आवेदन आमंत्रित करने बारे

शिमला – नितिश पठानियां 

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बाल विकास परियोजना बसंतपुर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बेई, कोठीसेर, नलावन, गोलन, शैनल, पेनेहल, चेवड़ी कढारघाट, दलाना, बाग और ठाडू जलोग में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए दिनांक 23.06.2025 को बाल विकास परियोजना सुन्नी के कार्यालय में सुबह 11 बजे उप-मंडलाधिकारी (ना०) सुन्नी की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बसंतपुर स्थित सुन्नी हरीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के सर्वेक्षण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिला आवेदक सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 16-06-2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी बसंतपुर स्थित सुन्नी के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकती है।

उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है और आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यदि कोई महिला साक्षात्कार के दिन भी अनिवार्य दस्तावेजों सहित अपना आवेदन प्रस्तुत करती है तो उसको भी साक्षात्कार का मौका दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...