आंगनबाड़ी केंद्र में शौच करने पर 1 घंटा धूप में खड़ी रखी बच्ची, मां से भी की बदसलूकी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिला के सुंदरनगर में पड़ती डीनक पंचायत के डुगराईं आंगनबाड़ी केंद्र में एक बच्ची को एक घंटा धूप में खड़े कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में परिजनों ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि बच्ची से शौच हो गया था जिसके कारण उसको धूप में करीब एक घंटा खड़ा रखा गया।

बच्ची पर कसी फब्तियां, मां से भी की बदसलूकी

आरोप हैं कि बच्ची द्वारा शौच करने पर परिजनों को सूचित नहीं किया और सहायिका व कार्यकर्ता ने उस पर फब्तियां भी कसीं। एक घंटे के बाद बच्ची की माता को फोन करके बुलाया गया है और उनके साथ भी बदसलूकी की गई।

इसके बाद बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पत्र प्रेषित कर इस प्रणाली में व्यापक सुधार की गुहार लगाई है।

महिला ने कहा कि विभाग की स्थानीय सुपरवाइजर का फोन आया और खेद जताते हुए कार्यकर्ताओं के संबंध में कहा कि यह मेरा परिवार है।

क्या बोले अधिकारी

उधर, बाल एवं महिला कल्याण अधिकारी सुंदरनगर शिव सिंह ने कहा कि यह मामला चिंताजनक है और इस संबंध में डिनक के विभाग के सुपरवाइजर से मामले में जांच के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...