अवैध कटान मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वन रक्षक सस्पेंड

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

शहर की बाड़का बीट के जंगल में अवैध कटान मामले में वन विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वनरक्षक को निलंबित कर दिया है।

वन विभाग के पास शिकायत पहुंची थी कि बाड़का बीट के जंगल में देवदार के हरे पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। मुख्य वन अरण्यपाल ने वनमंडल अधिकारी मुख्यालय को जांच का जिम्मा सौंपा।

जांच के दौरान उन्हें जंगल में देवदार के पेड़ कटे हुए मिले। इन्हें अवैध रूप से काटा गया था। इसकी रिपोर्ट उन्होंने मुख्य वन अरण्यपाल को सौंपी।

इसके बाद भलेई रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी भीम राज, भनाड़ के बीट अफसर पवन कुुमार और वनरक्षक संत राम को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।

उनकी जगह दूसरे अधिकारियों और वनरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक तीनों कर्मचारियों को हेडक्वार्टर में लगाया गया है।

बाड़का बीट में अवैध कटान की शिकायत वहां के बाशिंदों ने जिला प्रशासन से भी की थी। वन विभाग से भी मामले की जांच करवाने की मांग की थी।

क्या कहते है अधिकारी

मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में किसी प्रकार की बाधा न डालें, इसके लिए उनकी ड्यूटी हेडक्वार्टर में लगाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...