अवतार सिंह एनगिल के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिन्दी, पंजाबी तथा अंग्रेजी प्रतिष्ठित विद्वान अवतार सिंह एनगिल के निधन पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी में शोक सभा के तहत उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने कहा कि अवतार सिंह एनगिल मूलतः कवि थे, जिन्होंने तीनों भाषाओं मंे समान रूप से लिखा। वे कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक रहें।

अवतार सिंह एनगिल कुछ वर्ष पहले तक अकादमी के लगभग सभी साहित्यिक आयोजनों में भाग लेते रहे। सूर्य से सूर्य तक (हिन्दी काव्य संग्रह), इक सी परी (पंजाबी कविता संग्रह), मनखान आएगा तीन डग कविता जैसी पुस्तकों के अलावा उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर बहुत से लेख लिखें है, जो देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी कविताएं और वार्ताएं प्रसारित हुई है।

सचिव अकादमी ने बताया कि अवतार सिंह एनगिल को सूर्य से सूर्य तक पुस्तक के लिए वर्ष 1983 का और तीन डग कविता पुस्तक के लिए वर्ष 1998 का अकादमी साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...