
सोलन – रजनीश ठाकुर
अर्की निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अर्की कोलेज,जय नगर कॉलेज,दिग्गल कॉलेज की छात्राओं को अर्की विकास समिति के सरंक्षक राजेन्द्र ठाकुर द्वारा चलाई जा रही यात्रा के अंतर्गत आज हरिद्वार, ऋषिकेश यात्रा पर भेजा गया।
निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे राजेंदर ठाकुर ने चुनाव से पहले ही ये निश्चित किया था कि वो अर्की क्षेत्र की सभी महिलाओं को निशुल्क यात्रा पर भेजेंगे। इस कड़ी में आज अर्की विधानसभा कॉलेज की छात्राओं को यात्रा पर भेजा गया ।
आज उन्नीसवाँ जत्था हरिद्वार ,ऋषिकेश के के लिए रवाना हुआ। जिसमें आज 8 बसों में 300 छात्राएं 100 स्थानीय महिलाओं समेत कुल 400 लोगो को यात्रा पर भेजा गया,और अब तक इस कड़ी में 122 बसों को भेजा जा चूका है।
इसी विषय के बारे में जब राजेन्द्र ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि आज 122 बसों के साथ जो सभी 72 पंचायतों की यात्रा चली है। उसके तहत अभी तक 6200 महिलाओं को यात्रा करा चुके है।
राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि जो ये हरिद्वार, ऋषिकेश यात्रा चली है। उन्हें उम्मीद है कि 30 सितम्बर तक पूर्ण हो जायेगी।
