अमृतसर गोल्डन टेंपल के पास फिर हुआ धमाका, 5 दिनों में तीसरा ब्लास्ट, लोगों में दहशत का माहौल

--Advertisement--

अमृतसर – भूपेंद्र सिंह राजू

पंजाब में यहां स्थित हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के निकट बुधवार रात्रि फिर एक जोरदार धमाका हुआ हालांकि इससे कोई जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है। जहां धमाका हुआ है वह पहले दो धमाकों से विपरीत दिशा में है।

यह धमाका हरिमंदिर साहिब के गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात्रि करीब 12:45 पर हुआ। धमाके की आवाज लगभग 300 मीटर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अपराध विज्ञान की टीमें भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से धमाके के अवशेष जुटाए। घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को वहां तक जाने की अनुमति नहीं है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारी अभिमन्यु राणा, एसीपी जीपीएस नागरा घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे।

पुलिस को घटनास्थल से एक पत्र भी मिला है जिसे पुलिस अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। पत्र में क्या लिखा है इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया।

बताया जाता है कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह के अनुसार धमाके को लेकर जांच जारी है। वहीं मौके पर मौजूद हरिमंदिर साहिब के प्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने बताया धमाका श्री गुरु रामदास सराय के पिछली तरफ गलियारे में हुआ है। इससे हालांकि किसी भी तरह का कोई इंसानी या माली नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमवार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सराय के पास धमाके हुए थे। दोनों मामलों में जहां पुलिस फोरेंसिक विभाग सैम्पल लेकर जांच कर रहा है।

वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा है जिनकी रिपोर्ट का पुलिस और एजेंसियों को इंतजार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...