अमित शाह बोले- कांग्रेस के लिए हिमाचल टूरिस्ट स्पॉट, पीएम मोदी के लिए कर्मभूमि

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जिले के करसोग में चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मां-बेटे के अलावा कोई दिखाई पड़ता है? जब मां-बेटे को ही पार्टी चलानी है तो मेरे युवा साथियो, आपकी जगह कहां रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी राजनीति के अंदर देश की सुरक्षा के लिए है। देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाने के लिए है। देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए है। भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए और विकास करने के लिए है।

जवान ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग करते थे, कांग्रेसी नहीं देते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और साथ ही ‘वन रैंक वन पेंशन’ लागू कर 40 साल पुराना मसला समाप्त कर दिया।

कोरोना के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन पहुंचाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है।

80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाने वाली दुनिया में अगर कोई  एकमात्र सरकार है तो वह भाजपा की सरकार  है। कांग्रेस पार्टी के लिए हिमाचल टूरिस्ट स्पॉट है। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए हिमाचल कर्मभूमि है।

भीमराव अंबेडकर को पूरा जीवन परेशान किया

कांग्रेस भीमराव अंबेडकर का नाम लेती है, लेकिन उन्हें पूरा जीवन परेशान करने का काम किया। भाजपा ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस और 20 नवंबर को संविधान दिवस बनाया। मऊ, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया।
कांग्रेस वालों के पास बस एक ही एजेंडा है, रिवाज है-रिवाज है। राहुल बाबा, कोई रिवाज नहीं है। उत्तराखंड के पहाड़ में रिवाज तोड़ा है, इस बार हिमाचल में भी रिवाज टूटने वाला है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...