अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा; 15 लोगों की मौत, घायल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाए

--Advertisement--

Image

पहाड़ों से आए सैलाब की चपेट में आए 25 टेंट और लंगर, तीन लोग बचाए गए, घायल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाए।

श्रीनगर – व्यूरो रिपोर्ट 

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आए सैलाब में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। सैलाब की चपेट में श्रद्धालुओं के टेंट आए हैं।

बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए।

बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है।

घटना के तुरंत बाद सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को जीवित बचाया गया है।

करवाल ने बताया कि अमरनाथ गुफा के नजदीक एनडीआरएफ की एक टीम हमेशा तैनात रहती है। जैसे ही बादल फटा, टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।

फिलहाल घटनास्थल पर बारिश रुक गई है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...