
मैक्लोडगंज में अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक और मिस हिमालय ब्यूटी पेजेंट और के आयोजक भोपाल के डॉ. महेश यादव ने न्यू मार्केट भोपाल मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम का आयोजन करके फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद के सम्मान में अपने उनके चित्र बनाए।
धर्मशाला, राजीव जस्वाल
मैक्लोडगंज में अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक और ‘मिस हिमालय” ब्यूटी पेजेंट और के आयोजक भोपाल के डॉ. महेश यादव ने न्यू मार्केट भोपाल मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम का आयोजन करके फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद के सम्मान में अपने उनके चित्र बनाए। इसके साथ ही उन्होंने भारत मां के अनमोल रत्न सोनू सूद को भारत रत्न दिए जाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और भारत सरकार से अपील की है।
डा. महेश यादव ने कहा कि यह सर्वविदित हैं कि फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के बुरे दौर से जूझ रहे गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आए और एक पालनहार की तरह खड़े हर जरूरत मंद को मदत को यह अहसास करवाया। कहीं पिता, कहीं भाई और कहीं बेटे की भूमिका निभाकर एक असली हीरो बनकर देश मे छाए हुए हैं, देश को ऐसे भारत मां के अनमोल रत्न को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स और ग्लोबल एमिटी फाउंडेशन की ओर से सोनू सूद को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 जुलाई के बाद दिल्ली में आयोजित होने वाली मिस इंडो-पेसिफिक-2021 प्रतियोगिता के दौरान देश के असली हीरो को पोस्टर के माध्यम सम्मान देगी।
इसी साल फरवरी अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिस हिमालय प्रतियोगिता के मनाली की वैष्णवी विजेता रही थी। इसके अलावा डा. महेश यादव जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज में मिस तिब्बत हिमालयन ब्यूटी पेजेंट का भी आयोजन करते आए हैं।
