अब शाहपुर-ज्वाली अड्डों में भी वाहनों के प्रवेश पर चुकाना होगा शुल्क

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा के तहत आते शाहपुर और जवाली के बस अड्डों में वाहनों के प्रवेश पर भी शुल्क लगेगा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से ए, बी सी के साथ अब डी श्रेणी से बस अड्डों में भी प्रवेश शुल्क लगा दिया गया है।

इससे पहले जिले के डी श्रेणी के बस अड्डों में वाहनों के प्रवेश को शुल्क नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब इन श्रेणी के बस अड्डों में प्रवेश करने पर भी वाहन चालकों को अपनी जेेब ढीली करनी पड़ेगी।

डी श्रेणी के तहत बस अड्डों में प्रवेश करने पर 50 रुपये शुल्क प्रदान करना पड़ेगा, जबकि रात्रि ठहराव के बदले वाहन चालकों को 100 रुपये की राशि शुल्क के तौर पर जमा करवानी होगी।

बता दें कि जिले में ए श्रेणी के तहत कोई भी बस अड्डा नहीं आता है। वहीं, बी श्रेणी के तहत पालमपुर और नगरोटा बगवां शामिल हैं। सी श्रेणी के तहत बैजनाथ और नूरपुर बस अड्डा शामिल है।

इन बस अड्डों में भी प्रवेश शुल्क की दरों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कांगड़ा, धर्मशाला और मैक्लोडगंज अड्डे बीओटी मोड पर है, इनमें कंपनी की ओर से शुल्क वसूला जाता है।

पंकज चड्ढ़ा, मंडलीय प्रबंधक, कांगड़ा-चंबा के बोल

कांगड़ा में डी श्रेणी के अड्डों के तहत आने वाले शाहपुर और जवाली बस अड्डों में भी अब वाहनों का प्रवेश शुल्क वसूल किया जाएगा। इन बसों में अब वाहन के प्रवेश पर 50 रुपये शुल्क प्रदान करना होगा। वहीं, रात्रि ठहराव के लिए 100 रुपये राशि का भुगतान करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...