अब राजपथ पर दिखेगा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम

--Advertisement--

Image

हिमाचल की झांकी में धामी गोलीकांड के साथ बीबीएन में फार्मा हब और आईआईटी मंडी बनने की कहानी भी होगी शामिल, 24 नवंबर को दिल्ली में दोबारा होनी है चयन समिति की बैठक

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल की झांकी में अब अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल होगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग झांकी में बदलाव कर रहा है। दिल्ली में पहली बैठक के बाद प्रदेश के विकास को झांकी में तवज्जों देने की बात कही है। इसमें क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही बीबीएन में फार्मा हब और आईआईटी मंडी के बनने की कहानी भी शामिल की जाएगी। शुरुआत में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने धामी गोलीकांड का डिजाइन बनाकर दिल्ली भेजा था। इस डिजाइन को समिति ने पहली छंटनी में पास कर दिया है, लेकिन समिति केवल धामी गोलीकांड से ही संतुष्ट नहीं है।

समिति ने आगामी 24 नवंबर को होने वाली चयन समिति की बैठक में धामी गोलीकांड के साथ ही हिमाचल के विकास को भी जोडऩे की बात कही थी। अब हिमाचल लौटने के बाद विभागीय टीम ने इसका डिजाइन दोबारा बनाना शुरू कर दिया है। इस डिजाइन में सबसे पहले क्रिकेट स्टेडियम को शामिल किया है। झांकी की शुरुआत में धामी गोलीकांड, मध्य भाग में क्रिकेट स्टेडियम और इसके इर्द-गिर्द फार्मा हब और आईआईटी को रखा जाएगा। सुधार के बाद झांकी का डिजाइन दिल्ली भेजा जाएगा और उस पर चयन समिति निर्णय लेगी।

सुझाव पर बदलाव

भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पंकज ललित ने बताया कि आगामी बैठक में झांकी को लेकर निर्णय होगा। इसमें जो सुझाव मिले थे उनके अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल के विकास से जुड़ी बातों को डिजाइन में शामिल किया जाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल की झांकी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...