
लंज – निजी संवाददाता
अपर लंज, लंज खास व डडोली पंचायत के दर्जनों गावों को भले ही पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन की जाती हो पर अपर लंज के त्रिलोक सिंह व सुभाष चंद के खेतों में इस पेयजल सप्लाई का पानी हजारों लीटर के हिसाव से सिंचाई कर रहा है।
दोनों किसानों से वात करने पर उन्होने कहा कि पिछले एक महीने में कई वार जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से इस पानी के रिसाव के वारे में कह चुके है ,पर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
इस समस्या की वजह से इस वार इन खेतों में अभी तक गेंहू की विजाई तक नहीं की जा सकी है। किसानों ने वताया कि इस हफ्ते में अगर इस पानी के रिसाव को वंद नहीं किया जाता है तो इन खेतों में ट्रेक्टर से हल चलाना मुश्किल हो जाएगा।
किसानों ने वताया कि इसी बजह से किसान अपने खेतों में पानी की पाईपों की सप्लाई देने से आनाकानी करते है।
वहीं वार्ड सदस्य राकेश कुमार ने भी वताया कि उन्होने भी विभागीय अधिकारियों से इस समस्या के वारे में वात की है व अधिकारी एक दो दिनों में समस्या का समाधान करने की वात कर रहे है।
उन्होने वताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसानों को मजवूर विभागीय दफ्तर का घेराव करने को मजवूर होना पडेगा ।
शक्ति विभाग सहायक अभियंता अजय कुमार के बोल
वहीं जल शक्ति विभाग उपमंडल मनेई के सहायक अभियंता अजय कुमार से वात करने पर उन्होने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में नहीं है। आपके माध्यम से मुझे पता चला है एक दो दिनों में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
