हिमखबर डेस्क
लोक सभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गत रात्रि नई दिल्ली के साई गार्डन में आयोजित एक सादे और गरिमापूर्ण समारोह में “सी के मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट” लांच किया।
इस ट्रस्ट का मुख्यालय मण्डी जिला के चैल चौक में रखा गया है और इसका कार्य क्षेत्र पूरा हिमाचल प्रदेश होगा। हिमाचली मूल के दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इस्पेक्टर किशोरी लाल शर्मा ने 31 मार्च 2026 को अपनी सेवनिबृति के बाद स्वर्गीय पत्नी चंदरकान्ता शर्मा की याद में इस ट्रस्ट का संचालन शुरू किया है।
उनकी पत्नी चंदरकान्ता शर्मा ने वर्ष नवंम्बर 2021 कैंसर से जूझते हुए इस नश्वर शरीर को अलबिदा कर दिया था। इस अबसर पर बोलते हुए लोक सभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वर्गीय चंदरकान्ता शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और भावभीनी श्रद्धांजली दी।
उन्होंने स्वर्गीय पत्नी चंदरकान्ता शर्मा द्वारा हिमाचल मित्र मण्डल के गठन और इसकी सामाजिक , चैरिटेबल क्षेत्र में गतिबिधियों में उनकी भूमिका को याद किया और करोना संकट में दिल्ली में बसे हिमाचलियों को ऑक्सीजन गैस सिलिण्डर और राशन पहुंचाने में उनकी भूमिका की प्रसंशा की।
उन्होंने किशोरी लाल शर्मा द्वारा अपनी पत्नी की याद में शुरू किये गए इस ट्रस्ट के लिए उन्हें साधुबाद देते हुए कहा की यह सच्चे प्रेम की एक नई कहानी है जोकि समाज के लिए एक पॉजिटिव सन्देश देती है।
उन्होंने इसे समर्पण , त्याग और तपस्या बताते हुए कहा की किशोरी लाल शर्मा द्वारा सेवानिवृति से मिले पैसे से ट्रस्ट चलाना उनकी सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने इस ट्रस्ट के पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और लोगों से भी इस ट्रस्ट में दिल खोल कर दान देने की अपील की। “सी के मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट” कैंसर और अन्य जानलेबा बिमारियों से ग्रस्त रोगियों की मदद करेगा।
यह ट्रस्ट मुख्यता स्वास्थ्य , शिक्षा , और पौषाहार के क्षेत्र में कार्य करेगा। ट्रस्ट का मुख्यालय मण्डी जिला का चैलचौक होगा जबकि पूरा हिमाचल इसका कार्यक्षेत्र रहेगा।
किशोरी लाल शर्मा पिछले कुछ बरसों के दौरान राजीव गाँधी कैंसर इंस्टिट्यूट के सी ई ओ श्री डी एस नेगी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों में कैंसर की जाँच और जागरूकता के लिए अनेक कैंप लगा चुके हैं।
मनिपाल अस्पताल दिल्ली के कैंसर विशेष्ज्ञ डॉक्टर जय गोपाल शर्मा और डॉक्टर पूनम शर्मा ने इस ट्रस्ट के लिए कार्य करने की हामी भरी है।
किशोरी लाल शर्मा दिल्ली पुलिस में सेवारत के दौरान भी अनेक हिमाचली संस्थाओं से जुड़े रहे और दिल्ली में बसे हिमाचलियों में उनका चेहरा जाना पहचाना है जबकि उनकी पत्नी स्वर्गीय चन्दर्कांता शर्मा हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली की संस्थापक अध्यक्ष रही हैं।
रिटायरमेंट के बाद उनकी इच्छा अपने गांव में जाकर अपनी माटी की सेवा करने की हैं। उनका कहना है की सरकारी सेवानिवृति के बाद उन्हें जो पैसा मिलेगा उसका ज्यादातर हिस्सा बह ट्रस्ट में डाल देंगे। उनका कहना है की उन्होंने अनेक लोगों से सम्पर्क किया है जिन्होंने उन्हें खुले दिल से मदद का भरोसा दिलाया है।
उनका कहना है की हालाँकि शुरू में भले ही बह बड़ी राशि से शुरुआत न कर सकें लेकिन हौंसले के बल पर बह ऊँची उड़ान भरने का दम रखते हैं।
उन्होंने कहा की मुख्यत कैंसर सहित जानलेबा बिमारियों से जूझ रहे रोगियों को उचित सलाह, परामर्श और इस रोग के बिभिन्न पहलुओं सहित बिभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जहां से उन्हें आर्थिक मदद मिल सकती है और इस दिशा में सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने में मदद करेंगे।
किशोरी लाल शर्मा का कहना है की लोग कैंसर के नाम से ही दहसत में आ जाते हैं जबकि सही समय पर जाँच और उपचार शुरू होने से कैंसर का पूरा इलाज सम्भव है।
उनका कहना है की हालाँकि कैंसर का इलाज महंगा है लेकिन फिर भी सरकारी और गैर सरकारी संगठन इस इलाज के लिए दिल खोल कर मदद करते हैं।
उनका कहना है की हिमाचल में बढ़ते कैंसर के मद्देनज़र लोगों को कैंसर से बचाव की जानकारी बहुत जरूरी है और उनका संगठन इस सिलसिले में सरकार के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
इस अबसर पर अनेक बक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती चंदरकान्ता शर्मा को याद किया। इस मौके पर उनके पैतृक गांव से काफी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आये थें।

