अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में महिला की मौत जबकि अन्य चार घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं प्रदेश की राजधानी के ठियोग उपमंडल के देहा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत व चार अन्य घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम पेश आया जब कुठार के किशोर गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला की पहचान गीता (46) पत्नी मोहन लाल व घायलों में मोहन लाल के अलावा रीता, सुभद्रा और रमेश माल्टा शामिल हैं।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि घायलों का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...