अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

चंबा जिला के राष्ट्रिय राजमार्ग 154-A पर तुनुहट्टी के पास हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में दो महिलाएं घायल बताई जा रही है।

हादसा उस समय हुआ जब एक कार (एचपी-44-4311) तुनुहट्टी में पैट्रोल पम्प के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपने घावों के ताव ना सहते हुए दम तोड़ दिया ।

हादसे की सूचना मिलने के बाद एएसआई प्रदीप की अगुवाई में पुलिस चौकी बकलोह की टीम मौके पर पहुंच कर कारवाई को अंजाम देने में जुट गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है जबकि घायलों को उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है।

आरंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हरिद्वार से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान तुनुहट्टी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे का शिकार हुए लोग तीसा क्षेत्र के संदरोता से हैं। हादसे में घायल महिलाओं को उपचार के लिए हरिगिरि अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान भगेईकोठी के संदरोता निवासी बुद्धि सिंह पुत्र सिंगी राम तथा 55 वर्षीय सिंगी राम पुत्र बैंसू राम के रूप में हुई है।

घायल हुई महिलाओं की पहचान संदरोता निवासी 76 वर्षीय लच्छी देवी पत्नी बैंसु राम तथा बिरमू देवी पत्नी सिंगी राम के रूप में की गई है।

दोनो डेड बॉडी को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया गया है ।और दो जो घायल थे उनको टांडा रैफर कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...