अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिक्प, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

प्रदेश में हादसे दिन व दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब शिमला के जुन्गा इलाके में बीती रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सतलाई-जुन्गा सड़क पर चिखड़ नामक स्थान पर हुए इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

शिमला, जसपाल ठाकुर

प्रदेश में हादसे दिन व दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब शिमला के जुन्गा इलाके में बीती रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सतलाई-जुन्गा सड़क पर चिखड़ नामक स्थान पर हुए इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 20 व 21 साल के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 18 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे आइजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतकों की पहचान जुन्गा के कनोग निवासी जिया लाल और कोटी निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है। घायल का नाम ऋषभ है और वह भी कोटी का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिकअप लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी।

पिकअप के गिरने की आवाज़ सुनकर पुलिस के जवान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दो युवक मौके पर मृत मिले, वहीं एक युवक को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर आइजीएमसी पहुंचाया गया। प्रारंभिक पड़ताल में हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

एसपी मोहित चावला ने मामले  की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि ढली थाना में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...