अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 4 वृद्धजनों ने पाई आँखों की रोशनी, निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु विशेष निःशुल्क नेत्र उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब आई हॉस्पिटल बजौरा में 4 वृद्धजनों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न किए गए।

सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर दृष्टि एवं स्वस्थ जीवन जी सकें।

विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...