कुल्लू, 26 फरवरी – अजय सूर्या
हिमाचल के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन अपनी बेहतरीन कार्यशैली को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते है। कुल्लू जिला में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे रहे आईपीएस डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन इस बार फिटेनस से जुड़े एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए है।
दरअसल, डेढ़ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जिसमें एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन अपने पुलिस जवानों के साथ माइनस 21 डिग्री तापमान पर पुशअप्स लगाते दिखाई दे रहे है। ये वीडियो अटल टनल ने नॉर्थ पोर्टल के मुहाने का है। बताया जा रहा है कि वीडियो शनिवार का है।
एसपी कुल्लू अटल टनल रोहतांग मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने टीम के साथ गए हुए थे। इस दौरान अटल टनल के पास पुलिस जवानों के साथ कसरत में जुट गए। वीडियो के माध्यम से एसपी द्वारा फिटनेस व स्वस्थ रहने का एक शानदार संदेश दिया गया है।

