इंदौरा थाना में बतौर हैड कांस्टेबल तैनात थे अर्जुन सिंह, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार
इंदौरा – शम्मी धीमान
बाइक पर सवार थाना इंदौरा में बतौर हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात अर्जुन कुमार जो इंदौरा अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर दे मारी, जिसके कारण अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची डमटाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो-बेटे छोड़ गया है।
थाना इंदौरा में तैनात हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी गांव थापकोर डाकघर भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जो कि धर्मशाला से ड्यूटी कर वापिस इंदौरा की तरफ अपनी बाइक पर सवार होकर थाना इंदौरा आ रहा था कि गांव लोधवां स्टील उद्योग के नजदीक किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
जिसके कारण अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पठानकोट अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, वही टक्कर मारने वाला वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन समेत मौके से भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर थाना डमटाल में तैनात हैड कांस्टेबल प्रशांत कुमार अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं थाना डमटाल में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279/304 आईपीसी 187 मोटर व्हीकल अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसपी नूरपुर ने बताया की पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी की गहनता से जांच कर रही है। जल्द आरोपी तक पुलिस अपनी पकड़ बनाएगी और उसे सलाखों के पीछे किया जाएगा।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने अर्जुन सिंह के परिवार को मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा की दुख की घड़ी में नूरपुर पुलिस उनके साथ खड़ी है परिवार और अर्जुन सिंह द्वारा विभाग को दी गई सेवाएं पुलिस विभाग हमेशा याद रखेगा।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के शव का पुलिस सम्मान के साथ दाह संस्कार उनके गांव के शमशानघाट में किया गया। पुलिस टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई वही दाह संस्कार करने से पहले एसपी नूरपुर अशोक रत्न अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशानघाट पहुंचे जहां पर उन्होंने पुष्प चढ़ा अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके साथ एएसपी नूरपुर मदनकांत, नूरपुर थाना प्रभारी सुरिंद्र, थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह, थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप सहित अन्य चौकियों के प्रभारियों ने पहुंच अर्जुन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

