अचानक उठा पेट दर्द, दवाई समझकर खाया जहरीला पदार्थ, व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र के अल्सोगी गाँव में 43 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पेट दर्द की दवाई समझकर गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया. व्यक्ति की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए. उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र भाग सिंह ने बुधवार को अपने घर वालों के साथ रात का खाना खाया और घर की निचली मंज़िल पर सोने के लिए चला गया.

रात को उसके पेट में जोर का दर्द उठा और उसने पेट दर्द की दवाई के स्थान पर गलती से किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया. दवाई खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने अपने घर वालों को पूरी बात बताई.

व्यक्ति की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला ले गए जहां डॉक्टर ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदवाड़ा भेज दिया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज हमीरपुर रेफर कर दिया और पुलिस को भी अशोक कुमार की स्थिति से अवगत कराया.

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में व्यक्ति की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई.

वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है. डीएसपी सरकाघाट तिलक राज शांडिल्य ने मामले की पुष्टि मामले की पुष्टि की है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को मिलेगा हवाई किराया व 500 रुपए प्रतिदिन

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रीय अंडर-15 जूनियर ब्वायज व गर्ल्ज बॉक्सिंग प्रतियोगिता...

आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर व्यक्ति से मोटरसाइकिल छीनकर भागे चोर

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते याेल में...

पांच से 11 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे एंबुलेंस कर्मी

कर्मचारी यूनियन ने विभाग और कंपनी को दी चेतावनी हिमखबर...