अग्निकांड: जंगल की आग से चार मकान जलकर राख , सात परिवार बेघर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र लबाना सदाना पंचायत में शनिवार दोपहर जंगल की आग रिहायशी क्षेत्रों में फैलने से चार मकान जलकर राख हो गए।इस घटना में सात परिवार बेघर हो गए हैं।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रिहायशी इलाकों में फैली आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घर और गांव इसकी चपेट में आने से बच गए।

घटना में लोगों के मकान के साथ ही घरों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। आग गांव तक फैलने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार घटना रामपुर से 45 किलोमीटर दूर लबाना सदाना की है, जहां के जंगल में शनिवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई।

इसी समय तेज हवाएं चलने से आग तेजी से जंगल के साथ-साथ सदाना गांव तक पहुंच गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

लोग गांव में फैली आग को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन अंधड़ के कारण आग ने थोड़े ही समय में गांव के चार मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पूरे गांव के जलने का खतरा मंडरा रहा था।

लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को गांव में फैलने से रोका और काबू पाया। इस अग्निकांड में सात परिवार बेघर हो गए हैं। साथ ही घरों के साथ सारा सामान भी जल गया है। इसमें कपड़े, फर्नीचर, जेवरात शामिल हैं।

इसकी सूचना मिलते ही रामपुर से एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर घटना स्थल के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही रामपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रवाना हुई।

रामपुर से घटना स्थल की दूरी करीब 45 किलोमीटर होने से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही चारों घर जलकर राख हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने आग को गांव के क्षेत्र में बुझा दिया है लेकिन जंगल में अभी भी आग नहीं बुझी है।

अब सात परिवारों के सामने अपने भविष्य की चिंता रही है। लोगों ने प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के मदद की मांग उठाई है।

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया तेज अंधड़ के कारण जंगल की आग ने सदाना गांव के चार मकान जलकर पुरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत में 15-15 हजार नगद के साथ तिरपाल और कंबल वितरित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...