हिमाचल में बिजली उपभोक्ता मित्र भर्ती, सरकारी एजेंसी करेगी 1602 पदों पर नियुक्ति; विद्युत नियामक आयोग ने लगाई 2 शर्तें

--Advertisement--

बिजली उपभोक्ता मित्रों की भर्ती जल्द, सरकारी एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति, 1602 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों के बाद अब बिजली बोर्ड में बिजली उपभोक्ता मित्रों की भर्ती का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही राज्य बिजली बोर्ड की ओर से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता या तकनीकी योग्यता को फाइनल कर दिया जाएगा।

इसके बाद उनकी नियुक्ति और साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार युवाओं के लिए राहत की बात यह है कि किसी निजी एजेंसी के माध्यम से नहीं, बल्कि सरकारी एजेंसी के माध्यम से ही इनकी नियुक्ति करनी होगी।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया राज्य बिजली बोर्ड ने शुरू कर दी। राज्य बिजली बोर्ड को उनकी नियुक्ति से पहले राज्य विद्युत नियामक आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य था। इसकी प्रक्रिया चल रही थी।

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने लगाई दो शर्तें

अब राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इसलिए माना जा रहा है कि जल्दी उनकी भर्ती शुरू हो सकती है। इसमें आयोग ने दो ही शर्तें लगाई हैं। आयोग ने आउटसोर्स पर भी इन पदों पर नियुक्ति सरकारी एजेंसी के माध्यम से ही करने और राज्य बिजली बोर्ड को अपने रखरखाव की लागत को भी कम करने के निर्देश दिए हैं।

10 हजार मासिक मानदेय पर होगी 1602 की भर्ती

इसके तहत राज्य बिजली बोर्ड में 1602 बिजली उपभोक्ता मित्र रखा जाना है। इन्हें मासिक 10 हजार मासिक मानदेय देने की राज्य सरकार की ओर से मंजूरी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका: 62 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन होगा Interview

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव...