Success Story: कर्ज लेकर मनीषा ने की पढ़ाई, अब एम्स में बनीं नर्सिंग अधिकारी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन स्थित रानीताल मोहल्ले की मनीषा भंडारी का चयन एम्स में नर्सिंग अधिकारी के तौर पर हुआ है। मनीषा भंडारी का बचपन संघर्ष में बीता। पिता राकेश भंडारी 2010 में चल बसे।

उस समय मनीषा दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं। मां सुनीता देवी पर तीन बच्चों की जिम्मेवारी आन पड़ी। मां ने प्राइवेट नौकरी करके बच्चों को पाला पोसा। मनीषा पढ़ाई में होशियार रहीं हैं। छठी कक्षा में जवाहर नवोदय में प्रवेश मिला।

यहां से 12वीं करने के बाद हिमालयन संस्थान कालाअंब से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। फीस चुकाने के लिए मां ने कर्ज लिया। कर्ज के पैसों से मनीषा ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। अब उसे उसकी मेहनत का फल मिला है।

मनीषा का कहना है कि मां ने बड़े संघर्ष से उनको पाला-पोसा है। उसका सपना सबसे पहले मां के लिए मकान बनाना है। इसके बाद वह अपनी बड़ी बहन नेहा की शादी करवाएंगी और छोटे भाई को अच्छा कोर्स दिलवाएंगी। मनीषा भंडारी ने सफलता का श्रेय अपनी मां सुनीता देवी और गुरुजनों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...