शिमला – नितिश पठानियां
राज्य सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के बाद वर्ष 2010 बैच के 3 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया है। इनमें एसपी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला, एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन और एसपी स्टेट विजिलैंस मंडी राहुल नाथ शामिल हैं।
इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों के आगामी तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। वहीं सरकार पुलिस विभाग में जल्द ही व्यापक फेरबदल भी कर सकती है।
इसके तहत कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ ही कुछ जिलों के एसपी भी इधर-उधर किए जा सकते हैं। कुछ एएसपी और डीएसपी के तबादलों को लेकर भी सूची तैयार किए जाने की सूचना है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा भी मिल सकता है।

