SFI राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को सरंक्षित करने की शपथ ली

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

आज दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर SFI राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर में छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को सरंक्षित करने की शपथ ली। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से भी आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आह्वान किया।

 

SFI राज्य सचिव अमित ठाकुर ने बताया कि आज के समय मे जिस विकास के रास्ते को हमारी सरकार व दुनिया के अधिकतर पूंजीवादी मुल्कों ने अपनाया है वह विकास का नही बल्कि इस खूबसूरत कुदरत के विनाश का रास्ता है। विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है । जल जंगल व जमीन जो जनता के बुनियादी अधिकार है।तथा जो उनकी आजीविका के साधन है मौजूदा सरकारें उन्हें पूंजीपतियों के हवाले कर लोगो को स्थानांतरित कर रही है बेघर कर रही है।

इस विकास के रास्ते से हम तकनीकी रूप से कुछ हद तक विकसित होंगे लेकिन पर्यावरण को जिस तरह से प्रदूषित कर वैश्विक पर्यावरण सरंक्षण से सम्बंधित समझौतों को दरकिनार किया जा रहा है उससे आने वाला भविष्य अंधकार की ओर जाने वाला है ।

इसलिए समाज का सभ्य नागरिक होने के नाते SFI आम जनता से भी यही अपील करती है कि यह धरती हमारी नही है, हम इसके मालिक नही हो सकते है। हमे प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग नही करना है बल्कि उन्हें आने वाली पीढ़ियों के इस्तेमाल के लिए भी जोड़ना है।

SFI राज्य सचिव। राज्य अध्यक्ष

अमित ठाकुर। रमन थारटा

9857842157

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...