
व्यूरो रिपोर्ट
हमीरपुर जिला के एक बैंक में बैंक कर्मचारी द्वारा ही खाताधारकों के खाता से 9 लाख 73 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। भोरंज पुलिस थाना से मिली जानकारी के सनुसार समीरपुर स्थित पीएनबी की ब्रांच में खाताधारकों के खातों से बैंक के ही एक कर्मचारी पर 9 लाख 73 हजार रुपए निकालने के आरोप लगे हैं।
वही उक्त मामला सामने आने के बाद खाताधारकों में हड़कंप मच गया। उधर, शिकायत मिलने पर भोरंज पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि ब्रांच मैनेजर पंजाब नैशनल बैंक हमीरपुर की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता के अनुसार पंजाब नैशनल बैंक की शाखा समीरपुर के एक कर्मचारी द्वारा 11 अक्तूबर से लेकर 17 अक्तूबर तक विभिन्न व्यक्तियों के खातों से बैंक ट्रांसफर व अन्य निकासियों के माध्यम से कुल 9,73,000 रुपए निकाल लिए गए है। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
