
नई दिल्ली – नवीन चैाहान
विकास राणा की नाबाद 139 व विकास शर्मा 119 की शानदार शतकीय पारियों के बदौलत पेलिकन्स क्लब ने कोलाज स्पोटर्स को डीडीसीए लीग मैच में 6 विकेट से हरा दिया।
कालोज स्पोटर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रनों का विशाल स्कोर बनाया। अंकित डबास ने 127, समर्थ सेठ ने 73 व प्रगम शर्मा ने 50 रनों की पारी खेली।
पेलिकन्स क्लब के लिए ध्रुव सरसोनिया ने 50 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया।
304 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पेलिकन्स ने 3 विकेट मात्र 53 रनों पर खो दिए ऐसे समय पर विकास राणा नाबाद 139 व विकास शर्मा 119 ने चैाथे विकट के लिए 248 रनों की साझेदारी कर 304 रनों के लक्ष्य को मामूली बना दिया।
कोलाज स्पोटर्स के लिए रेवांत व सभय चढ्ढा ने 2-2 विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर:
कोलाज स्पोटर्स: 6/304 ओवर 40, अंकित डबास 127, समर्थ सेठ 73, प्रगम शर्मा 50, ध्रुव सरसोनिया 5/50
पेलिकन्स क्लब: 4/308 ओवर 40, विकास राना नाबाद 139, विकास शर्मा 119, रेवांत 2/50, सभय चढ्ढा 2/63
