Inspiring Story: HRTC की महिला कंडक्टर मीनू शर्मा – MCA पास, 4 बार नेशनल खेलीं, अब काट रहीं टिकट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर निवासी मीनू शर्मा आज पारिवारिक परिस्थितियों के कारण एचआरटीसी की बस में कंडक्टरी कर रही है.

news18

मीनू शर्मा मंडी शहर के समखेतर वार्ड की रहने वाली है और हालही में एचआरटीसी में कंडक्टर की नौकरी स्पोर्ट्स कोटे के तहत ही मिली है.

news18

मीनू 3 बार खो-खो में जबकि एक बार हॉकी में नेशनल खेल चुकी है. 2005 से लेकर 2024 तक कई निजी कंपनियों में भी कार्य कर चुकी हैं.

news18

मीनू ने बताया कि उसने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किए, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंततः उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत एचआरटीसी में कंडक्टर की नौकरी मिली है.

news18

महिला के लिए कंडक्टरी करना काफी मुश्किल काम है, लेकिन बहुत से लोगों ने उनकी हौंसलाफजाई भी की है और उन्हें स्पोर्ट मिल रहा है.

news18

मीनू के अनुसार, सरकार और निगम प्रबंधन को महिला कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए अभी काफी काम करना पड़ेगा, क्योंकि अभी तक इस कार्य को सिर्फ पुरुष ही करते थे तो व्यवस्थाएं भी उनके अनुकूल ही बनाई गई थी.

news18

मीनू ने बताया कि जो रेस्ट रूम बने हैं, उनमें महिलाओं के रेस्ट करने के लिए अलग से कोई व्यसवस्था नहीं है. इससे पहले जब वह निजी कंपनियों में काम करती थी तो वहां पर महिलाओं के लिए अलग से सुविधाएं थी. हालांकि चैलेंज वहां पर भी थे. लेकिन निगम प्रबंधन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है.

news18

गौरतलब है कि मीनू एमसीए पास है और चार बार नेशनल खेल चुकी हैं. वह हॉकी के अलावा, खो-खो में नेशनल खेल चुकी हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...