IGMC शिमला में कोरोना से महिला की मौत, 8 दिन से भर्ती थी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद कोरोना से किसी की मौत हुई है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई।

महिला अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 60 साल की महिला मरीज को 22 नवंबर को आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया था।कोरोना के लक्षणों को देखने के बाद उसे मेक शिफ्ट अस्पताल में रखा गया था।

महिला कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी लेकिन महिला की हालात गंभीर होने के चलते गुरुवार दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की दोनों वैक्सीन के अलावा बूस्टर डोज भी लगी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...