HRTC बस पर सरहिंद में भी हमला, पंजाब में बसों को मिलेगी सुरक्षा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक और बस पर हमला होने का मामला सामने आया है। चंबा से दिल्ली जा रही निगम की बस को सरहिंद के पास निशाना बनाया गया, जिसमें बस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि इस हमले में कोई भी सवारी को चोट नहीं लगी है। हालांकि ये घटना देर रात की है, लेकिन इसकी जानकारी आज दोपहर सामने आई है।

घटना, बीती देर शाम खरड़ में निगम की एक बस पर हुए हमले के कुछ ही घंटों बाद की है। लगातार दो दिन में हिमाचल की बसों पर हमले की घटनाओं ने पूरे प्रदेश में चिंता बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है, और इसे हिमाचल और पंजाब के बीच बढ़ते तनाव से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि निगम की हिमसुत्ता को निशाना बनाने की धमकी दी गई है, जिससे हिमाचल प्रदेश के लोगों में रोष और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

मामले से राजनीतिक क्षेत्र में भी हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने हिमाचल सरकार से पंजाब सरकार के समक्ष इस मामले को गंभीरता से उठाने की मांग की है। साथ ही पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले को लेकर हिमाचल और पंजाब के पुलिस महानिदेशकों के बीच भी जल्द बैठक होगी, जिसमें सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा होगी।

उधर, बताया यह भी जा रहा है कि खरड़ में निगम की बस पर पथराव के बाद हिमाचल के सीएम ने पंजाब के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की, इसके बाद ही मामला दर्ज हुआ।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल की बसों पर हुए पथराव और अशांति फैलाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश सभी धर्मों और धार्मिक गुरुओं का पूरा सम्मान करता है, लेकिन किसी भी समुदाय को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की अशांति फैलाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में कुछ अराजक तत्वों द्वारा हिमाचल की बसों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया।

लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों में डर का माहौल बन गया है। अगर स्थिति जल्दी सामान्य नहीं होती तो हिमाचल से पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

हिमाचल सरकार ने साफ कर दिया है कि अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के हमलों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर नज़र बनाए हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...