HRTC के 115 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध का तोहफा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार व निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी (HRTC) में तैनात पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध का तोहफा दिया है।

निगम प्रबंधन ने 115 कर्मचारियों को अनुबंध पर ले लिया है। इस संबंध में एचआरटीसी निगम प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत दूसरी लिस्ट में 32 आई.टी.आई और 83 नॉन आईटीआई कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया है।

बता दें कि राज्य सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को पीस मील पर लाने की स्वीकृति मिलने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने 663 कर्मचारियों को पिछले वर्ष दिसंबर से अनुबंध पर ले लिया था। अब दूसरी लिस्ट में 115 पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लिया गया है।

एचआरटीसी में प्रदेश भर में कुल 989 पीस मील कर्मचारी थे, जिसमें सरकार की घोषणा के बाद 631 को अनुबंध पर लिया था, वहीं दूसरी लिस्ट में अब 115 को लिया है ऐसे में कुल 746 कर्मचारियों को निगम ने अब तक अनुबंध पर ले लिया है।

निगम में अब 243 पीस मील कर्मचारी रह गए हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि इन्हें भी जल्द से जल्द अनुबंध पर लाया जाएगा।

इस बीच पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की घोषणा के बाद कर्मचारियों व उनके परिवारों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताया है।

कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन ने पीस मील कर्मचारियों की मांग को पूरा किया है, जिसके लिए वो निगम प्रबंधन से लगातार मांग करते आ रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...