
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ शिक्षकों के पदों को भरने के लिए तिथियां तय कर दी हैं। इसके तहत आवेदनों की छंटनी से लेकर अन्य प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के स्कूल में जेबीटी शिक्षकों के पदों को भरने का शेड्यूल भी जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। साक्षात्कार के माध्यम से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा।
इस शेड्यूल के अनुसार डाटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय के लिए साक्षात्कार 27 व 28 अक्टूबर को मनोविज्ञान विषय के लिए साक्षात्कार 29 अक्टूबर को, लाइफ लांग लर्निंग विषय के लिए साक्षात्कार 30 अक्टूबर को और विजुअल आर्ट्स/परफार्मिंग आर्ट्स/ यूजिक विषयों में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 14 व 15 नवंबर को होंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
