HPU की संशोधित गाइडलाइन, एक साथ हासिल की जा चुकी 2 डिग्रियों की वैधता कायम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक साथ 2 डिग्रियां करने वाले उम्मीदवारों को राहत दी है। यूजीसी ने संबंधित नियमों में बदलाव किया है और एक साथ 2 डिग्री कोर्सिज को लेकर संशोधित गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों द्वारा एक साथ अब तक हासिल की जा चुकी 2 डिग्रियों की वैधता कायम रहेगी।

यूजीसी ने अप्रैल 2022 में जारी गाइडलाइन्स में दर्ज पूर्व के वर्षों में एक साथ 2 शैक्षणिक प्रोग्राम के दावे पर रोक के प्रावधान को हटा दिया है। इससे पहले एक साथ ली गई 2 डिग्रियों को मान्यता नहीं मिलती थी, लेकिन यूजीसी के नए आदेश से पहले एक साथ ली गई 2 डिग्री भी मान्य होंगी।

कई विद्यार्थी एक साथ 2 डिग्री कोर्स करते हैं, ऐसे में इनकी मेहनत अब बर्बाद नहीं होगी। यूजीसी ने संशोधित दिशा-निर्देश अपनी वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। बताते हैं कि यूजीसी ने 13 अप्रैल 2022 को डुअल डिग्री से जुड़ी गाइडलाइन जारी की थी। इसमें एक साथ 2 डिग्री हासिल करने वालों के लिए शर्त तय की गई थी।

इसमें स्पष्ट किया गया था कि अधिसूचना की तिथि से पहले का कोई भी विद्यार्थी डुअल डिग्री के लाभ के लिए दावा नहीं कर सकेगा। इसके अनुसार 13 अप्रैल 2022 से पहले एक साथ 2 डिग्रियां ले चुके विद्यार्थी इसके दायरे से बाहर थे। कोई भी विद्यार्थी एक साथ फिजिकल मोड में 2 फुलटाइम कोर्सिज में प्रवेश ले सकता है, लेकिन दोनों की कक्षाओं का समय अलग होना चाहिए।

इस स्थिति में विद्यार्थियों किसी एक प्रोग्राम को फिजिकल मोड में और दूसरे को ओपन डिस्टैंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन मोड या दोनों को ओडीएल या ऑनलाइन मोड में कर सकता था, लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है। यूजीसी की संशोधित अधिसूचना के अनुसार गाइडलाइन जारी होने से पहले निर्धारित स्टैंडर्ड का पालन करते हुए एक साथ ली गई दोनों डिग्रियां वैध मानी जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...