HPTU : बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए 4 नवंबर को होगी स्पॉट काउंसलिंग

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 31 अक्तूबर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में चार नवंबर को होगी।

स्पॉट काउंसलिंग भी पूर्व की भांति उन्हीं शिक्षण संस्थानों में होगी, जिन शिक्षण संस्थानों को पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) से प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति मिली है।

स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग (ओपन कैटेगरी) के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। बता दें कि जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे।

उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा।

इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपए फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3000 रुपए के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी।

स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व सभी अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-2 को अच्छी तरह पढ़ लें, जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

स्पॉट काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। खाली सीटों की जानकारी व स्पॉट काउंसलिंग का फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...