HPTDC के होटलों में पर्यटकों को डिस्काउंट, 20-40 फीसदी तक पैकेज जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने होटलों में विंटर पर्यटन सीजन के लिए डिस्काउंट जारी कर दिया है। एचपीटीडीसी होटलों और हट्स में 20 से लेकर 40 फीसदी तक की छूट देने का ऐलान किया गया है। यह छूट 3 जनवरी से शुरू कर दी है जो 31 मार्च तक जारी रहेगी।

कॉरपोरेशन ने सुंदरनगर स्थित द सुकेती होटल को छोड़कर प्रदेश के 51 होटलों में छूट देने का निर्णय किया है। लिहाजा हिमाचल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने इस विंटर सीजन पर्यटकों को रिझाने के लिए यह छूट शुरू की है। उनका के कहना है कि देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंचे व एचपीटीडीसी होटलों की इस छूट का फायदा उठाएं।

इन कारणों से जारी किया डिस्काउंट

पिछले वर्षों की अपेक्षा जनवरी महीने में ऑनलाइन बुकिंग कम पाई गई है, जिसके चलते पर्यटन निगम ने सैलानियों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए यह छूट देने का निर्णय लिया। ऐसे में अब पर्यटकों को हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल में सस्ते दामों पर रहने का मौका मिलेगा।

हिमाचल के 52 होटलों में मिलेगा डिस्काउंट का लाभ

हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास प्रदेश भर में 52 होटल व हट्स है जिनमें से सुंदरनगर स्थित द सुकेत को छोड़कर 7 होटलों में 20 फीसदी, 34 में 30 फीसदी व 10 होटलों में 40 फीसदी तक की छूट होगी। रूम लेने के लिए इतनी छूट के साथ अधिकतर होटलों में ब्रेकफास्ट भी फ्री होगा।

होटलों में रहेगी 40 फीसदी छूट

प्रदेश में एचपीटीडीसी के मनाली स्थित लॉग हट, खजियार के होटल देवदार, डलहौजी के होटल मणिमहेश, फागू के होटल एप्पल ब्लॉसम, द गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, सराहन के होटल श्रीखंड, चैल के पैलेस, चैल पैलेस होटल (मैन काम्प्लेक्स) भरमौर के होटल गौरीकुंड, खड़ा पत्थर के होटल गिरीगंगा आदि होटलों में 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने अपने होटल में 20 से लेकर 40 फ़ीसदी तक कमरा बुकिंग करने के लिए पर्यटकों को छूट देने का ऐलान किया है, जिसका हिमाचल आने वाले पर्यटक फायदा उठा सकते हैं। कुल्लू में टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पास 7 होटल है, जिसमें यह छूट लागू कर दी गई है व पर्यटक इसका फायदा उठा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...