
शिमला- जसपाल ठाकुर
पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की 1,334 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 1,243 पदों और कांस्टेबल ड्राइवर (पुरुष) के 91 पदों समेत कुल 1334 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और यह 31 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं और साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं।
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का काफी महत्वपूर्ण सेक्शन होता है। इसलिए आप करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता के स्पेशल फ्री करेंट अफेयर्स की सहायता ले सकते है
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही आवेदन करने वाले जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष और एससी/एसटी, ओबीसी तथा गोरखा श्रेणी के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया है खास :
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बहुत ही रोचक प्रक्रिया से किया जाएगा। दरअसल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले शारीरिक मापतौल परीक्षा से गुजरना है। इस परीक्षा में जिसकी अच्छी लंबाई होगी, उसे अधिक मार्क्स मिलेंगे।
इसमें क्वालिफाई करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर भी 15 मार्क्स दिए जाएंगे। इन प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट हाइट, लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट्स जांच के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, SSC GD, UP लेखपाल, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है।
आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
