
हिमखबर – डेस्क
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है।
अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।
प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटों की आवश्यकता रहती होती है। 14वीं विधानसभा के लिए इस बार अभी तक के चुनाव रुझानों व नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस दो सीटों पर जीत के साथ 40 सीटों पर आगे है।
वहीं चार सीटों पर जीत के साथ भाजपा 25 सीटों पर आगे हैं। वहीं तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 सीट पर जीत दर्ज कर 35 सीटों पर आगे है।
- हिमाचल की नाहन विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल चुनाव हार गए हैं।
- बिलासपुर की सदर व श्री नैना देवी सीट पर दोबारा काउंटिंग शुरू हो गई है। दोनों ही सीटों पर 200 से कम वोट के अंतर से हार जीत हुई है।
- हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 398 वोटों से हराया है।
- हिमाचल के धर्मपुर से जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को हार सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के चन्द्रशेखर ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को हराया है।
- हिमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है। समर्थकों ने कुलदीप सिंह राठौर को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
- पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीत गए हैं।
- कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा सीट से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है।
- चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत।
- पालमपुर में कांग्रेस के आशीष बुटेल जीते।
- ज्वाली से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार जीते।
- हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी “आशीष शर्मा” जीते।
- सुखराम चौधरी ने 8481 वोट से की जीत दर्ज।
- भटियात से कुलदीप पठानिया 1537 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी जीते
- देहरा से आज़ाद प्रत्याशी होशियार सिंह जीते।
- चंबा से कांग्रेस के नीराज नैयर जीते।
- डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर जीते।
- चुराह से भाजपा के हंस राज जीते।
- भरमौर से भाजपा के जनकराज जीते।
- बैजनाथ से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल जीते।
- शाहपुर में केवल पठानिया 12 हज़ार से अधिक मतों से जीते।
- शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह जीते।
- जसवां प्रागपुर भाजपा बिक्रम सिंह ठाकुर 1871 वोटों से जीते।
- भाजपा रणवीर सिंह निक्का 18,752 वोटो से विजयी घोषित।
- लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत की दर्ज।
- तकनीकी शिक्षमंत्री रामलाल मारकंडा की हार हुई है।
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ जनक राज कि जीत।
- किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 6603 वोटों से जीते।
- जयसिंहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यादविंदर गोमा जीते।
- मंडी से अनिल शर्मा जीते।
- बल्ह विधानसभा क्षेत्र से इंद्र सिंह गांधी जीते।
- किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 6603 वोटों से जीते.
