
हिमखबर – डेस्क
Himachal Assembly Election 2022 Result, Election Counting Live: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे तेज पढ़ें हमारे साथ.
नतीजों पर बोलीं प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकती हूं, जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम आगे के बारे में चिंतित नहीं हैं।
BJP की हार के बाद जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजभवन से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
लाइव अपडेट
सिरमौर जिले में तीन सीट पर भाजपा दो पर कांग्रेस की जीत
विधानसभा क्षेत्र जीते हारे
पच्छाद रीना कश्यप (भाजपा) दयाल प्यारी(कांग्रेस)
नाहन अजय सोलंकी (कांग्रेस) राजीव बिंदल(भाजपा)
श्री रेणुकाजी विनय कुमार (कांग्रेस) नारायण सिंह(भाजपा)
पांवटा साहिब सुखराम चौधरी(भाजपा) किरनेश जंग(कांग्रेस)
शिलाई हर्षवर्धन चौहान(कांग्रेस) बलदेव तोमर(भाजपा)
स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल चुनाव हारे
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया। मनाली में 2957वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ विजयी घोषित हो गए हैं।
कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीते
सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को हराया। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से पराजित किया था।
रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 567 वोटों से जीत गए हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम को लेने पहुंची कार की डॉग स्कवायड की टीम ने जांच की।
हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा में सीधे मुकाबले के चलते पिछड़ी आप : हरजोत बैंस
पंजाब कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने से आम आदमी पार्टी पीछे रह गई, लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जब से आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।
कांग्रेस ने शाम को चंडीगढ़ में बुलाई विजयी विधायकों की बैठक, तय होगा कौन बनेगा सीएम
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।
द्रंग से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी
द्रंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से विजयी। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। ठाकुर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर से बढ़त बनाए हुए थे।
इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के मलेंद्र राजन जीते
इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने 2149 वोटों से जीत दर्ज की है। मलेंद्र को 30442 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की रीता धीमान रहीं। उन्हें 28293 वोट मिले हैं।
हिमाचल में 33 सीटों पर नतीजे घोषित
हिमाचल में 32 सीटों पर नतीजे घोषित
हिमाचल प्रदेश में 32 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 16 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश में 29 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित
हिमाचल प्रदेश में 29 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 13 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर की जीत
झंडूता सीट पर दस राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 5065 वोट से आगे चल रहे हैं।
सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने दामाद बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को 3636 वोटों से हरा दिया है।
शिमला विधानसभा ग्रामीण सीट से विजय प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को रिटर्निंग अधिकारी निशांत शर्मा ने सर्टिफिकेट दिया।
सीएम जयराम ठाकुर ने हार मानी
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने हार मान ली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता का धन्यवाद। उन्होंने नई सरकार को भी शुभकामनाएं दी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। आपको बता दें कि रुझानों में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल कर लिया। वहीं, अब तक आए नतीजों में भाजपा को 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 13 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू जीते
चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के बलबीर सिंह को हराया है।
शिमला ग्रामीण सीट से प्रत्याशी विक्रमादित्य मतगणना केंद्र पहुंचे। ढोल नगाड़ों की थाप पर समर्थक जमकर झूमे। उनका फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीते
शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को 31711 वोट मिली हैं।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा 12899 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। वर्तमान भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर हार गए हैं। निर्दलीय आशीष शर्मा को 25916 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र को 13017 मत मिले हैं। भाजपा के नरेंद्र ठाकुर को 12794 वोट मिले।
नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हारे
झंडूता सीट पर आठ राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 3822 वोट से आगे
नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हार गए हैं।
17 सीटों के परिणाम घोषित
पच्छाद सीट से पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है।
कुल्लू सदर से विधायक सुंदर ठाकुर 4103 वोट से आगे
हिमाचल में 17 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
भाजपा के बलवीर वर्मा जीते
शिमला की चौपाल विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवीर वर्मा ने 5142 वोट से जीत दर्ज की है।
कसौली विधानसभा सीट पर 8वें राउंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6447 से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं।
सोलन की नालागढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के एल ठाकुर 13264 वोटों से जीत गए हैं। केएल ठाकुर को 33427 वोट मिले। कांग्रेस के बावा हरदीप को 20163 वोट प्राप्त हुए।
- हिमाचल की नाहन विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल चुनाव हार गए हैं।
- बिलासपुर की सदर व श्री नैना देवी सीट पर दोबारा काउंटिंग शुरू हो गई है। दोनों ही सीटों पर 200 से कम वोट के अंतर से हार जीत हुई है।
- हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 398 वोटों से हराया है।
- हिमाचल के धर्मपुर से जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को हार सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के चन्द्रशेखर ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को हराया है।
- हिमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है। समर्थकों ने कुलदीप सिंह राठौर को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
- पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीत गए हैं।
- कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा सीट से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है।
- चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत।
- पालमपुर में कांग्रेस के आशीष बुटेल जीते।
- ज्वाली से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार जीते।
- हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी “आशीष शर्मा” जीते।
- सुखराम चौधरी ने 8481 वोट से की जीत दर्ज।
- भटियात से कुलदीप पठानिया 1537 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी जीते
- देहरा से आज़ाद प्रत्याशी होशियार सिंह जीते।
- चंबा से कांग्रेस के नीराज नैयर जीते।
- डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर जीते।
- चुराह से भाजपा के हंस राज जीते।
- भरमौर से भाजपा के जनकराज जीते।
- बैजनाथ से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल जीते।
- शाहपुर में केवल पठानिया 12 हज़ार से अधिक मतों से जीते।
बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर से धरतीपुत्र कांग्रेस प्रत्याशी श्री केवल सिंह पठानिया ने 12243 वोटों की लीड लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में ये पहला चुनाव है जो इस बार शाहपुर के धरती पुत्र केवल सिंह पठानिया को शाहपुर की जनता ने भारी मतों से जिता कर आशीर्वाद दिया।
- शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह जीते।
- जसवां प्रागपुर भाजपा बिक्रम सिंह ठाकुर 1871 वोटों से जीते।
- भाजपा रणवीर सिंह निक्का 18,752 वोटो से विजयी घोषित।
- लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत की दर्ज।
- तकनीकी शिक्षमंत्री रामलाल मारकंडा की हार हुई है।
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ जनक राज कि जीत।
- किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 6603 वोटों से जीते।
- जयसिंहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यादविंदर गोमा जीते।
- मंडी से अनिल शर्मा जीते।
- बल्ह विधानसभा क्षेत्र से इंद्र सिंह गांधी जीते।
- किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 6603 वोटों से जीते.
