FB दोस्ती के बाद USA से पहुंची महिला, Baddi Police के जवान पर फर्जी शादी का आरोप

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे चुके एक शख्स पर अमेरिका में रह रही एनआरआई महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं।

इसमें बद्दी पुलिस में तैनात रहे कर्मी पर महिला ने हनी ट्रैप के माध्यम से दुष्कर्म के अलावा सोने के आभूषण के साथ-साथ आईफोन जैसे महंगे फोन ठगने का आरोप भी लगाया है।

चूंकि, पुलिसकर्मी की तैनाती बद्दी में थी, लिहाजा अमेरिका के वाशिंगटन में रह रही दिल्ली की महिला ने हिमाचल की बद्दी पुलिस को 4 पन्नों की एक शिकायत भेजी है।

शिकायत में महिला ने खुलासा किया कि वह फेसबुक पर एक्टिव रहती थी। जुलाई 2017 में आरोपी नील कमल धीमान ने उसे लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का सिलसिला शुरू किया।

चूंकि वह अमेरिका में रह रही थी, लिहाजा उसे भारतीयों से कनेक्ट रहना अच्छा लगता था। सितंबर 2017 में उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया।

महिला ने कहा कि धीरे-धीरे वह उससे अपनी निजी बातें शेयर करने लगी। इसी कारण उसे वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मी उसे पति के खिलाफ भी काफी उकसाता रहा।

महिला ने ईमेल के माध्यम से भेजी शिकायत में लिखा कि दिसंबर 2017 में वह दिल्ली आई। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी नील कमल धीमान उससे मिलने सोलन के बद्दी से दिल्ली आ गया।

उसने यह इच्छा जाहिर की कि वो अकेले मिलना चाहता है। जब वह उससे अकेले मिलने पहुंची तो एक छोटे बॉक्स में सिंदूर लेकर आया था।

उसने बताया कि यह सिंदूर वह माता वैष्णो देवी से लेकर आया है। जब तक वो इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर करती तब तक वो उसकी मांग में सिंदूर भर चुका था।

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी नील कमल धीमान ने उसे यह कहकर भी गुमराह किया कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर कर उसके साथ सेटल हो जाएगा।

अमेरिका में रह रही महिला ने पुलिस को भेजे शिकायत पत्र में यह भी कहा कि उसे इमोशनल ब्लैकमेल भी किया गया।

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे यह भी झांसा दिया कि वह पुलिस विभाग में काम करता है। वह हर स्थिति को सही कर लेगा। महिला ने कहा कि उसका कोई भी इरादा शारीरिक संबंध बनाने का नहीं था। वह एक केवल फोन फ्रेंडशिप ही चाहती थी।

महिला का कहना है कि जब वह दिल्ली गई तो वह आरोपी के लिए बेशकीमती गिफ्ट भी लेकर आई थी। इसमें सोने के आभूषणों के अलावा महंगे परफ्यूम, रे-बैन ग्लास, टाइटन वॉच, आईफोन इत्यादि शामिल था।

इसकी कीमत 2 से 3 लाख के बीच थी। महिला ने शिकायत में यह भी कहा कि एक बार उसने घर पर परेशानी की बात कह कर उससे लाखों रुपए लिए थे।

2018 से 2022 के बीच 5 लाख की नकद राशि भी उसे मुहैया करवाई थी। महिला ने कहा कि 6 जनवरी 2021 को वह दिल्ली आई थी।

इस दौरान आरोपी नील कमल धीमान उसे हरिद्वार में एक मंदिर में लेकर गया। मंदिर में उसने शादी रचाने का ढोंग भी किया।

इसके बाद खुद को सही दिखाने के लिए अप्रैल 2022 तक 1 लाख 90 हजार की राशि वापस भी लौटा दी। साथ ही आईफोन व सोने का कड़ा भी लौटा दिया। इसी बीच उसे आभास हुआ कि यह गलत हो रहा है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 24 अगस्त व 31 अगस्त को बद्दी की दो महिलाओं ने भी उसे फेसबुक के जरिए संपर्क कर यह जानने की कोशिश की कि क्या उसने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं या नहीं।

बद्दी की महिलाओं ने उसे इस बात की जानकारी दी कि वह उनके साथ भी लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। उनके साथ भी ठीक उसी तरह से शादी की है, जैसे उसके साथ हुई है।

बद्दी की महिलाओं ने यूएसए में रह रही को यह भी खुलासा किया कि शादी के लिए आरोपी द्वारा एक ही पंडित का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं को इमोशनल कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि वो उन महिलाओं की पहचान का खुलासा नहीं कर सकती है, जिन्होंने पुलिस कर्मी के बारे उसे जानकारी दी है।

उधर, एसपी मोहित चावला ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मानपुर थाना द्वारा प्रारंभिक जांच की गई।

इसमें पाया गया कि शिकायतकर्ता महिला के साथ पहली बार रेप की घटना को हरियाणा के सोनीपत में अंजाम दिया गया था।

लिहाजा सोनीपत के पुलिस अधीक्षक को शिकायत के साथ विस्तृत जानकारी अगली कार्रवाई के लिए उपलब्ध करवा दी गई है।

एसपी ने कहा कि आरोपी द्वारा पुलिस विभाग से त्यागपत्र दिया जा चुका है। तमाम आरोप व्यक्तिगत श्रेणी में आते हैं। इसमें पुलिस विभाग का कोई लेना देना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...