ED ने हिमाचल में किया 35 करोड़ के अवैध खनन के कारोबार का भंडाफोड़

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला के विभिन्न स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय की विभिन्न टीमों द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान अवैध खनन से जुड़े कई तथ्यों का खुलासा हुआ है।

छापेमारी के दौरान जहां लाखों रुपए की नकदी बरामद की गई है, इसके अतिरिक्त कुछ डिजिटल डिवाइस और अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

छापेमारी के दौरान करीब 15.37 लाख की नकदी के साथ-साथ कई चीजें बरामद की गई। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह खुलासा किया गया कि यह पूरा प्रकरण करीब 35 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग अवैध खनन का है।

इतना ही नहीं ईडी द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने पर यह भी पाया है कि खनन के लिए लीज पर ली गई जमीन से बाहर जाकर भी जमकर अवैध खनन को अंजाम दिया गया।

इसके अतिरिक्त खनन पट्टे की जगह भी नियमों को ताक पर रखकर अंधाधुंध अवैध खनन करते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लखविंदर सिंह स्टोन क्रशर फर्म से जुड़े मानव खन्ना, नीरज पराशर और विशाल उर्फ विक्की नाम के व्यक्तियों के घर और अन्य ठिकानों साथ-साथ कुछ अन्य जगहों पर भी ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

इतना ही नहीं इन लोगों के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान दस्तावेजों के कुछ ऐसे सेट बरामद किए गए हैं, जिनमें असल खनन की सारी जानकारियां दर्ज की गई थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में जिला की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली सोमभद्रा नदी में अवैध खनन को लेकर जिला के थाना सदर में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसी एफआईआर को आगामी जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय को भेजा गया था, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की विभिन्न टीमें पिछले कुछ दिनों से जिला भर के विभिन्न स्थानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में साफ तौर पर कहा गया है कि मामले की जांच अभी आगामी दिनों में जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...