Dharamshala G-20 Meeting: दुनिया ना देखे धर्मशाला की गंदगी-गरीबी, कांगड़ा प्रशासन ने कुछ यूं छिपाई

--Advertisement--

गग्गल एयरपोर्ट के जरिये यह सभी डेलिगेस्ट धर्मशाला पहुंचे थे, लेकिन गग्गल से धर्मशाला तक रास्ते में आवारा पशुओं से सड़क अटी पड़ी थी. जगह-जगह गौवंश देखे जा सकते हैं.

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश को देश और दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. सूबे के धर्मशाला को ग्लोबस सिटी कहा जाता है. मौजूदा समय में यहां पर जी 20 देशों के 60 डेलीगेट्स मीटिंग चल रही है. लेकिन अब धर्मशाला शहर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे हिमाचल और हमारे देश की बदनामी हो रही है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मंगलवार को देश औऱ दुनिया के डेलीगेट्स पहुंचे. कांगड़ा प्रशासन ने यहां पर धर्मशाला के आसपास की गंदगी और प्रवासियों की झुग्गियों को छिपाने के लिए उनके आगे टेंट लगा दिए.

कांगड़ा प्रशासन ने दाड़ी, चतडू, सब्जी मंडी औऱ सड़कों के आसपास पड़े कचरे को छुपाने के लिए शामियाने लगा दिए. अब ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

जानकारी के अनुसार, चतड़ू में प्रवासियों की झुग्गियां हैं औऱ कांगड़ा जिला प्रशासन ने इन्हें छिपाने के लिए टेंट और शामियानों से ढक दिया, ताकि शहर की गरीबी को दुनियाभर से आए डेलिगेस्ट ना देख सकें.

इसके अलावा, सब्जी मंडी में दुकानों के आगे भी इसी तरह से टेंट लगाए गए. वहीं, दाड़ी मेला ग्राउंड के पास भी गंदगी पड़ी हुई है, जिसे छुपाने के लिए टेंट का इंतजाम किया गया.

गौरतलब है कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की दर्जा मिला हुआ है. यहां पर बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का भी निवास है. अहम बात है कि यह हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं. ऐसे में वह इस गंदगी को देखकर किस तरह की यादें साथ लेकर जाते होंगे.

गग्गल एयरपोर्ट के जरिये यह सभी डेलिगेस्ट धर्मशाला पहुंचे थे, लेकिन गग्गल से धर्मशाला तक रास्ते में आवारा पशुओं से सड़क अटी पड़ी थी. जगह-जगह गौवंश देखे जा सकते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...