CUHP के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप-राष्ट्रपति, धर्मशाला कॉलेज में होगा आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 मार्च को राजकीय डिग्री कॉलेज, धर्मशाला में होगा जिसमें उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह में राज्य के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सम्मानित अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत प्रकाश बंसल करेंगे। इस समारोह में 420 छात्राओं और 382 छात्रों सहित कुल 802 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसमें 37 पीएचडी, 665 स्नातकोत्तर, 89 स्नातक और 11 एम.फिल की डिग्रियां शामिल हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 32 स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे।

दीक्षांत समारोह शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाता है और स्नातकों को राष्ट्र-निर्माण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने का प्रयास करता है। समारोह के सुचारु आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत और विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ममता हुई शर्मसार! शौच के बहाने झाड़ियों के पास ले गई मां, फिर नशेड़ी के हवाले कर दी नाबालिग बेटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक...

धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर दौड़े लाेग, हाईवे पर खौफनाक मंजर देख उड़े होश

हिमखबर डेस्क अम्ब-ऊना नैशनल हाईवे पर पड़ते स्तोथर गांव में...

14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

धर्मशाला, 03 मार्च - हिमखबर डेस्क जिला व सत्र न्यायाधीश...

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल

भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी :...